Various programs organized under the cleanliness fortnight in Gram Panchayat Albaras
दुर्ग
ग्राम पंचायत आलबरस जनपद पंचायत दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरस्वती बंजारे, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सभापति, प्रितपाल बेलचंदन, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, गिरीश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष, बेला यादव, जनपद पंचायत सदस्य, मुकेश बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लिकेश्वर देशमुख मंडल अध्यक्ष, पुरना देशमुख, महामंत्री, डिलेश साहू, महामंत्री, पुकेश चंद्राकर, संयोजक, भईयालाल साहू, सह संयोजक, नूतन निर्मलकर, सेवा पखवाड़ा, अजित चंद्राकर जनपद सदस्य दुर्ग, आकाश सोनी, उपसंचालक पंचायत, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक रही, बल्कि इसमें भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।
स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छग्रहियों को प्रशस्ति पत्र एवं चेक वितरित किए गए, ताकि समाज में स्वच्छता को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश भी प्रदान किए गए, जिससे खुले में शौच से मुक्ति की दिशा में मजबूती से कार्य किया जा सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान स्वच्छता रैली, सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत दुर्ग में जिला अघ्यक्ष दुर्ग सरस्वती बजंरे सीईओ जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी, ग्रामीण जनों ने संकल्प लिया कि न गंदगी करूंगा न दूसरों को करने दूंगा। स्वच्छता संदेश का वाचन कर जिला स्तर पर स्वच्छता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल हुए।
सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। उन्होंने सभी से घर, कार्यालय, सार्वजनिक स्थल और पर्यावरण को साफ रखने का संकल्प दोहराया और लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि जिले में स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना कचरा प्रबंधन जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना है।
ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा एकत्रिकरण करने हेतु कार्य कर रहे नया सवेरा महिला समूह के स्वच्छाग्राहियों को अभिनंदन पत्र, स्वस्थ्य एवं स्वच्छता किट एवं 12 माह की मानदेय राशि रू. 24000.00 मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किये गये सेग्रीगेशन शेड, सोख्ता गड्ढा, नाडेप, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, फिकल स्लज मैनेजमेंट इकाई आदि की जानकारी दी गई स्वच्छाग्राहियों को 15वें वित्त के मद से न्युनतम 3000.00 राशि रू. प्रतिमाह मानदेय दिये जाने की जानकारी दी गई। श्रद्धा साहू, सदस्य सभापति द्वारा बर्तन बैंक की स्थापना कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। समस्त अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत भवन परिसर के पास साफ-सफाई कर सवच्छता का संदेश दिया गया। ग्राम में नमोवन की स्थापना की जा रही है जिसमें फलों के पौधो को लगाया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।