Police recovered Rs 6 crore 60 lakh from a Maharashtra passing Scorpio in Durg; four boys in police custody.
दुर्ग
थाना कुम्हारी जिला दुर्ग अंतर्गत सूचना पर प्रातः महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहन से 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद हुए हैं।इस रकम के साथ गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु दे दी गई है ।
पुलिस ने बताया कि उनको रात 3:00 बजे सूचना मिली थी कि कुछ गाड़ियों में पैसा ले जा रहे हैं जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर विशेष जांच टीम तैनात कर दी। उसके बाद दोपहर के आसपास महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो गाड़ी वहां पर पहुंची। जिसमें तलाश के दौरान दोनों गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख की राशि बरामद हुई। गाड़ी में सवार चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और उनसे पूछताछ किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह चार लड़के गुजरात के हैं। तो क्या पैसा गुजरात ले जाया जा रहा है। या कहीं और, इतनी बड़ी रकम आखिर किसकी है किनके पास ले जा रहे हैं कई सवाल हैं जिनको ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।