Cleanliness is service organized in Primary School Chikhla
प्राथमिक शाला चिखला ग्राम पंचायत हसदा संकुल केंद्र हिर्री में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता रैली का महाआयोजन ग्राम सरपंच भारती खरसाने के नेतृत्व में किया गया।इस आयोजन में ग्राम पंचायत हसदा के सचिव विश्राम साहू,प्रधान पाठक एवम (संकुल समन्वयक हिर्री) चिखला दिनेश कुमार साहू, शिक्षिका निर्मला जंघेल,पूजा साहू,लोकेश्वरी साहू, एसएमसी अध्यक्ष मति विद्याक भारती साहू, उपाध्यक्ष जीवन साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मति शकुन साहू,द्रोपती साहू,डिगेश्वरी साहू,इंद्राणी साहू,,रेखा साहू,बोधन साहू मुख्य रूप से शामिल थे।

प्रति दिवस शाला में बच्चो द्वारा तरह तरह के गतिविधि के आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।जैसे शपथ ग्रहण,मानव श्रीखला,ड्राइंग पेंटिंग,नारा लेखन,निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर ग्रामिनो को प्रेरित किया जा रहा है।ग्रामिन महिलाओं द्वारा ग्राम के गली मोहल्ले, चौक चौराहे शाला प्रागण, आंगनबाड़ी भवन,शीतला मंदिर, सामुदायिक भवन के आसपास गंदगी को साफ सफाई किया गया।
ग्राम सरपंच भारती खरसाने ने कहा कि यह अभियान सिर्फ़ सड़कों पर झाड़ू लगाने या नालियों की सफ़ाई करने तक सीमित नहीं है। यह एक ऐसी संस्कृति बनाने के बारे में है जहाँ सफ़ाई दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाए, जहाँ सार्वजनिक स्थान जगमगाएँ और जहाँ सफ़ाई कर्मचारियों को वह सम्मान मिले जिसके वे हक़दार हैं।