Dead body of a woman found in Durg, severe head injury marks, suspicion of murder, woman not identified
दुर्ग
पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेमरी नाला के पास ग्राम दमोदा में आज सुबह 30 से 35 वर्ष की महिला का शव मिला है। सिर पर चोट के निशान है। घटनास्थल पर खून फैला हुआ है। गांव वालों की सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना व्यक्त की गई है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला पिंक कलर की सूट पहनी हुई है।
पुलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम दमोदा के गांव वालों से टेमरी नाला के पास महिला के शव होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का अवलोकन करने पर महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला की पहचान के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।