दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंह भंडारी ने नई दिल्ली स्थित संचार मंत्रालय में केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की।


इस अवसर पर भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र एवं लोकप्रिय जनसेवक माने जाने वाले मंत्री सिंधिया से मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के दूरस्थ गांवों तक 4G और 5G नेटवर्क का विस्तार करने तथा डाक विभाग की सेवाओं को और मजबूत करने का अनुरोध किया।

भंडारी ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने प्रदेश में संचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार से विशेष पहल की अपेक्षा जताई।

