दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश कर संयोजक एवं कुर्मी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख के जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम और नीम के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सत्कार प्रभारी विलास सुतार थे। वृक्षारोपण के पश्चात जैविक कृषि विषय पर विस्तृत चर्चा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई।
जैविक कृषि पर मंथन:
मुख्य अतिथि विलास सुतार ने जैविक कृषि के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि रासायनिक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। जैविक कृषि ही किसान की आय बढ़ाने और मिट्टी को बचाने का स्थायी समाधान है।


जन्मदिन के अवसर पर योगेश्वर देशमुख ने कहा, “जैविक कृषि आज की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में छग सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा।

देशमुख ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच बताते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों ने योगेश्वर देशमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान और सरल व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन में अनेक लोगों को अवसर दिलाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने में योगेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सहज, मिलनसार और सहयोगी व्यवहार के कारण लोग उनसे लगातार जुड़ते रहे हैं।


इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा और समाज के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश देशमुख जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विलास सुतार (प्रदेश सत्कार प्रभारी, किसान मोर्चा), नीतेश दुबे (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ), पंकज शुक्ला (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ), दीपक वर्मा (प्रचार-प्रसार मंत्री), राहुल ठाकुर (सत्कार प्रभारी, युवा मोर्चा), आनंद साहू (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा), रोशन अमृत (मंडल महामंत्री, अर्जुन्दा), कृष्णा साहू, कमलेश देशमुख, संदीप बेलचंदन, योगेंद्र देशमुख, केशव देशमुख, डी. देशमुख, बिरेंद्र देशमुख,उमाशंकर साहू,मानसिंह साहू, टिकेश्वर गौतम, प्रेमलाल देशमुख, दुष्यंत देशमुख एवं शैलेन्द्र देशमुख चिराग साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।
