अरसी/धमधा। शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला अरसी में सरबती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट, पेंड्रा द्वारा शाला के लगभग 750 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक सुरेश फरमानिया ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर बच्चों को कॉपी, पेन, स्कूल बैग, पहाड़ा एवं कम्पास सेट वितरित किए। उपयोगी सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर सुरेश फरमानिया ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति और समाज दोनों का भविष्य बदल सकती है, इसलिए बच्चों को पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट आगे भी शिक्षा और सामाजिक सेवा के कार्यों में सहयोग करता रहेगा।



कार्यक्रम में संकुल समन्वयक हिर्री दिनेश साहू, संकुल समन्वयक चीचा नारायण साहू, श्रीमती छाया दुबे, प्रधान पाठक तोरण लाल वर्मा, शिक्षक लोमश दास साहू, नीलेश वर्मा, मनीष कुमार साहू, गिरीश कुमार यादव, गौतरिहा निषाद, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुखरीकला के प्रधान पाठक तथा संतकुमार कोसरे सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।

