ब्राइडल रनवे, बिजनेस अचीवमेंट अवॉर्ड और स्टूडेंट ग्रेजुएशन डे होंगे आकर्षण का केंद्र
दुर्ग। शहर में फैशन, सौंदर्य और प्रतिभा का भव्य संगम 8 जून को देखने को मिलेगा। मिरर फैशन सैलून एवं आशीष इन्फोटेक के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी पैलेस, दुर्ग में शाम 6 बजे से ‘मिरर फैशन वीक 3.0 – ब्यूटी फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में फैशन वीक, अवॉर्ड नाइट, मेकअप रनवे शो और ग्लैमरस रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजक परी चंद्राकर ने बताया कि यह आयोजन फैशन, ब्यूटी और मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में ब्राइडल रनवे शो, बिजनेस अचीवमेंट अवॉर्ड, मिरर स्टूडेंट ग्रेजुएशन डे तथा विशेष फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मॉडल्स और मेकअप आर्टिस्ट शामिल हैं। सभी प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से करेंगे।

आयोजन समिति ने दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह मंच स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: