Khalsa College celebrated Anand Pramod's Diwali with the children of Anand Marg Ashram
दीपावली पर्व पर सभी बच्चे खुशी और आनंद का दीप जलाएं इस भावना के साथ खालसा कॉलेज दुर्ग के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने स्मृति नगर स्थित आनंद मार्ग आश्रम के बच्चों को मिठाई खिलाकर और प्रमोद भरे समय व्यतीत कर दीपावली का उत्सव मनाया।
अंतरराष्ट्रीय खाद दिवस के अवसर पर संस्था के बच्चों के लिए बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने भोजन की संपूर्ण सामग्री वितरित किया। नन्हें बच्चों के दैनिक दिनचर्या से परिचित होते हुए उनके साथ खुशी के पल गुजारे । विभिन्न प्रदेश से आए आश्रम के बच्चों को मानवता का पाठ पढ़ाया जाता है और आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने का प्रयास किया जाता है। सेवा के इस पुनीत कार्य में संस्था द्वारा आश्रम के बच्चों के लिए डेली नीड्स की सामग्री बाटी गई। अंत में संपूर्ण आश्रम का भ्रमण कर और बच्चों से पुनः मिलने के आश्वासन के साथ बीएड प्रशिक्षणार्थी संस्था से विदाई लिए ।
