अंडा। फोटो। होली त्योहार को देखते हुए अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने थाना अंडा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01/03/2026 को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिरपोती निवासी मुकेश कुमार कोसरे को उसके एक्टिवा क्रमांक CG 04 LJ 4381 में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते पकड़ा गया। उसके पास से 30 पौवा देसी मसाला मदिरा बरामद की गई।

इसी प्रकार ग्राम आलबरस निवासी मोरध्वज देशमुख एवं मिलेश यादव, को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके पास से 32-32 पौवा देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई। इसके अलावा फूलसिंह खुटेल ग्राम निकुम में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पकड़ा, जिसके पास से 32 पौवा देसी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त शराब को विधिवत सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अंडा प्रभारी पारस राम ठाकुर ने स्पष्ट किया है, कि चारो आरोपी को कार्यवाही करके जेल भेजा गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।