दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में ऊर्जावान नेत्री निकिता मिलिंद को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति पर नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
निकिता मिलिंद ने विशेष रूप से अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।