अंडा। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज ग्राम कुथरेल द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह का 11वां वर्ष गौरवमयी रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश सजाए गांव का भ्रमण करते हुए सामुदायिक भवन पहुंचीं।

इसके पश्चात समाज के युवा, महिला एवं पुरुष पंचों का तिलक-बैज लगाकर स्वागत किया गया। मंच पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान हुआ। बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कुर्मी समाज अपनी पहचान का मोहताज नहीं है, समाज का पहनावा, सादगी और सरलता ही उसकी असली पहचान है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहयोग कर आगे बढ़ाने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन ने की। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा,सभापति लोमस चंद्राकर, सर्किल अध्यक्ष रमेश कुमार देशमुख, महिला समिति अध्यक्ष सुमन दिल्लीवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, केंद्रीय महामंत्री ललित देशमुख, केंद्रीय युवा अध्यक्ष हेमंत देशमुख केंद्रीय सदस्य कमलेश देशमुख, सर्किल सचिव कांति देशमुख योगेंद्र भारदीय,मनोज देशमुख, शुभम देशमुख सर्किल युवा अध्यक्ष, इंद्रजीत देशमुख सचिव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन में ग्राम कुथरेल के अध्यक्ष गोविंद देशमुख, उपाध्यक्ष लोकेश देशमुख, सचिव डायमंड देशमुख, कोषाध्यक्ष खोमेन्द्र देशमुख, महिला अध्यक्ष कालिंद्री देशमुख सहित समाज के वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता रही। मंच संचालन उमेश चंद देशमुख ने किया तथा आभार प्रदर्शन ग्रामीण अध्यक्ष गोविंद देशमुख ने किया।
