दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग में ऊर्जावान युवा नेता राहुल शर्मा को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन में हर्ष की लहर है। नियुक्ति के बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।
राहुल शर्मा का राजनीतिक सफर वर्ष 2005 में नगर शाला अध्यक्ष के रूप में प्रारंभ हुआ। इसके बाद वे 2006 में एनएसयूआई दुर्ग विधानसभा उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2008–09 में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे। 2010 से 2012 तथा 2012 से 2018 तक वे आर.एन. वर्मा की समिति में सचिव एवं महामंत्री रहे। वर्ष 2018 में गया पटेल की अध्यक्षता वाली समिति में भी महामंत्री का दायित्व निभाया। अब वर्ष 2026 में पुनः उन्हें जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए वर्ष 2012 में नगर निगम दुर्ग के खिलाफ आंदोलन के दौरान उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज हुआ था। इस दौरान वे विवेक मिश्रा, इलियास चौहान, अय्यूब खान, प्रकाश गीते एवं रज्जन खान के साथ छह दिन जेल में भी रहे। यह संघर्षशीलता उनके जनसेवा के जज़्बे को दर्शाती है।
अपनी नियुक्ति पर राहुल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू एवं शहर कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में सुरेश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, आशुतोष सिंह, विवेक मिश्रा, नासिर खोखर, विकास पुरोहित, सुरेश देवांगन, प्रकाश शर्मा, गुरदीप भाटिया, विकास राठी, सरोज यादव, प्रवीण चन्द्राकार, छोटे लाल यादव, राकेश सिन्हा, मनीष सोनवानी, लक्ष्मण शर्मा, विक्रांत शर्मा, राजू यादव, योगेश शर्मा, अनूप सिन्हा, विक्की यादव, प्रवीण सिंह, आशीष मेश्राम, सूर्यमणि मिश्रा, बाला पीढ़ियार, सौरभ पांडे, रिंकू शुक्ला, मोनू शर्मा, अजित शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।