शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, संगठनात्मक एजेंडे पर बनी रणनीति
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा नवघोषित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस का गमछा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, शंकर लाल ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद एवं प्रदेश सचिव अयूब खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन को मज़बूत करने, ब्लॉक कार्यकारिणी गठन, प्रकोष्ठों की समीक्षा, जनसमस्याओं पर संघर्ष की रूपरेखा सहित आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
घोषित जिला कार्यकारिणी (शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग) कोषाध्यक्ष राज भाटिया उपाध्यक्ष दीपक साहू, अजय शर्मा, अब्दुल गनी, कौशल किशोर सिंह, राजकुमार पाली, राजकुमार नारायणी महामंत्री रायसिंह ढिल्लो, प्रकाश जोशी, विजय चंद्राकर, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, निकिता मिलिंद, राहुल शर्मा, सुश्री जमुना साहू, संजय बत्रा, गौरव उमरे, मुकेश साहू, अजय मिश्रा
सचिव, राकेश यादव, मनदीप सिंह भाटिया, मुकेश राठी, जगमोहन धीमर, भूपेंद्र सेन, खुर्शीद अहमद, वेंकट राव शास्त्री, धनंजय साहू, दीपक जैन, आदिनारायण यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष पाल, कार्यकारिणी सदस्य, देव सिन्हा, गिरधर शर्मा, माहेश्वरी ठाकुर, हमीद खोखर, संजय गर्ग, जालम बाई, लता जघेल, उमेश पटेल, भोजराज यादव, शकुन धीमर प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ओमप्रकाश जोशी, नागेंद्र शर्मा सह कार्यालय प्रभारी बृजेंद्र भारद्वाज, सुमित घोष
बैठक के प्रमुख एजेंडे:
जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं का आभार, नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत, ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा, संगठन की मजबूती हेतु कार्ययोजना, प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा एवं पुनर्गठन, जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन को ज्ञापन व संघर्ष की रूपरेखा
अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी अनुभव और युवा ऊर्जा का संगम है। लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि उसे बूथ स्तर तक मज़बूत करना है। कांग्रेस की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर आधारित है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुशासनहीन बयानबाज़ी से बचने की अपील करते हुए कहा कि असहमति या सुझाव पार्टी के अधिकृत मंच पर रखें। पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। एकजुटता, समन्वय और अनुशासन से ही जनता के बीच मज़बूत विकल्प प्रस्तुत किया जा सकता है।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने राजीव भवन में “जन सुझाव पेटी” लगाने का प्रस्ताव रखा ताकि आम नागरिक अपनी समस्याएँ व सुझाव सीधे संगठन तक पहुँचा सकें। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की जनसंवेदनशीलता और जवाबदेही और मज़बूत होगी।
बैठक में छाया महापौर प्रेमलता साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद ताम्रकार सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने और जनसेवा हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।