दुर्ग- खेल प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है. आगामी 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक दुर्ग जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 में आयोजित होने वाली “सभापति ट्रॉफी” के तहत वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी की टीमें आमने-सामने होंगी.

चार दिवसीय इस भव्य टूर्नामेंट में विभिन्न वार्डों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सभापति ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण 108 लाइव पर दिखाया जाएगा. फाइनल मैच के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. सभापति लोमश (रिंकु) चंद्राकर क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र में खेल उत्साह का नया माहौल बनाएगा.