Youth Congress members went to the police station to report the missing Tehsildar. Police refused to take the complaint
दुर्ग नायाब तहसीलदार वासुमित्र दीवान जो ग्रामीण क्षेत्र संभालते हैं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रा) सिटी कोतवाली दुर्ग पहुंचे. किंतु थाना प्रभारी ने आवेदन स्वीकार नहीं किया और शिकायत जिला प्रशासन से करने कहकर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया.

बैरंग लौटे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने बताया कि नायब तहसीलदार वासुमित्र दीवान दुर्ग तहसील के अपने कार्यालय में विगत 2 महीने से अनुपस्थित है ना ही वो फ़ोन उठाते हैं ना ही उनके कार्यालय में कोई वैकल्पिक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है ! जिससे दुर्ग ग्रामीण की आम जनता को अपने कार्यो के लिए भटकना पड़ रहा है एवं आम जनता परेशान हो रही है इसी के परिपेक्ष्य में जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष जयंत देशमुख व कार्यकर्ताओ ने सांकेतिक रूप से नायाब तहसीलदार वसुमित्र दीवान जो कि अपने कार्यालय में विरोध स्वरूप अनुपस्थित नायब तहसीलदार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने दुर्ग सिटी कोटवली पहुचे.. जिसमे उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया,जिला महासचिव दीपांकर साहू,ऋतुवेष हरमुख,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस यशवंत देशमुख,पंकज सिंह,राहुल साहू,दीपक कुमार,दानेश्वर देशमुख,हेमंत साहू ,पुनेन्द्र निषाद उपस्थित थे।
