Demand for action against dairy spreading propaganda against cow rearing community, otherwise warning of fierce agitation
दुर्ग । यादव ठेठवार समाज रायपुर राज के द्वारा कलेक्टर रायपुर को एक आवेदन दिया गया है जिसमें शारडा डेयरी के दुषप्रचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया गया है कहा गया है कि कंपनी द्वारा गौ पालक समाज के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कार्रवाई नहीं होने पर गौ पालक समाज द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

यादव समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार यदु ने बताया कि सारडा डेयरी फूड प्रोडक्ट लिमिटेड कम्पनी द्वारा निर्मित वचन डेयरी प्रोडक्ट के भ्रामक विज्ञापन प्रसारित कर हमारे समाज के परम्परागत दुग्ध व्यवसाय के खिलाफ दुःस्प्रचार कर शहर में घर-घर जाकर लोगों को विज्ञापन एवं पोस्टर के माध्यम से “गाय गन्दे और दुषित वातावरण में रहते हैं, दुध दुहने वाले स्थान अस्वच्छ रहते हैं, यादव समाज खुला दुध बेचते हैं। उससे बिगारी उत्पन्न हो जायेगा इसलिए आप वचन दुध ही खरीदें, हम लोगों से ही खरीदें यह कहकर समाज के साथ, गौ-पालक के साथ अन्याय व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। इससे यादव समाज में रोष व्याप्त हो गया है। इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए और अगर नहीं करते तो भविष्य में गौ-पालक एवं समाज द्वारा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
