छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिले के 77 केन्द्रों में आयोजित इस परीक्षा में 28,235 अभ्यर्थी शमिल होंगे। परीक्षा में अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर शामिल हो सकेंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति रहेगी। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर के लिए हल्के रंग व आधे बांह का बंधन नहीं होगा।
जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देशों और परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेने की सलाह दी गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति दी जाएगी। फुटविर के रूप में चप्पल पहनने की सलाह अभ्यर्थियों को दी गई है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित रहेगा। है। कहा गया है परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर आने की अनुमति होगी।