On the occasion of World Pharmacist Day, a workshop on drug-free youth was organised at Apollo Group of Institutes.
Durg. विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के फार्मेसी विभाग में “नशामुक्त युवा” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर मनीष जैन के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के स्तंभ हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा – दिव्य भारत युवा संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संयोजक डॉ. पी. एल. साव ने अपने उद्बोधन में नशे के दुष्प्रभावों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही हम सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यशाला में फार्मेसी विभाग के लगभग 200 छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षकगण, विभागाध्यक्ष तथा दिया छत्तीसगढ़ से डॉ. योगेन्द्र कुमार, इंजीनियर युगल किशोर और रोहन चंद पांडेय भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित वांग्मय “चिकित्सा उपचार के विविध आयाम” उपहार स्वरूप दिया गया। इसे सभी विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु संस्थान की लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।