Cleanliness is service program was celebrated in Hasda of Dhamdha.
दुर्ग. विकासखंड धमधा के ग्राम पंचायत हसदा में 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा जिसमें प्रति दिवस अलग-अलग गतिविधियां किया जाना है. जिनका शुभारंभ किया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाया गया. साथ ही श्रमदान कर सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई भी किया गया.

इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच मति भारती खरसाने,उपसरपंच मति पूर्णिमा साहू सचिव बिश्राम साहू संकुल समन्वयक हिर्री दिनेश साहू,संस्था प्रमुख हसदा मति लीना देशमुख , अजय कोसरे पंच सुरेश साहू,कुलेश्वर साहू एवम समस्त स्टाफ, शिक्षा विभाग संकुल समन्वयक जनपद पंचायत समस्त सचिव समस्त रोजगार सहायक समस्त पच स्वच्छाग्रही समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.