Youth Congress gheraoed and locked the main gate of the Regional Transport Office against the brokerage and corruption in the license making
दुर्ग. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) मालवीय नगर दुर्ग में लाइसेन्स निर्माण में हो रहे दलाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ दिनाँक 25.08.25 को दिन सोमवार को जनदर्शन दुर्ग में शिकायत किया गया था. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवैध उगाही व प्रति लाइसेंसी लगभग 1500 से 2000 रुपए अधिक लेकर बिना टेस्टिंग किये पास कर लाइसेंस बनाया गया है. जिस पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर करवाकर तत्काल दलाली बंद करवाने कि मांग जिलाधीश से जन दर्शन में शिकायत पत्र के माध्यम की गई जिसपर कोई कार्यवाही नही होने नाराज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग(ग्रामीण) के कार्यकर्ताओं ने आज करीब 100 से 150 की संख्या में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग(RTO) का घेराव कर मुख्य द्वार पर तालेबंदी की पश्चात प्रशासन ने तत्काल दलालो के दुकान का शटर गिरवाया एवं नायब तहसीलदार ने कार्यवाही का आशवासन दिया जिसपर युवा कॉंग्रेस नेताओँ ने साक्ष्य के रूप में 5 दिन का वीडियोग्राफी पेन ड्राइव के माध्यम से तहसीलदार को उपलब्ध करवाया व 7 दिवस में कार्यवाही नहीं किए जाने पर जिला महासचिव दीपांकर साहू व अन्य पदाधिकारी ने चेतावनी दि की 7 दिवस में कोई कार्यवाही नही किया जाएगा तो जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल देशमुख,गोपी,निर्मलकर,ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख,हेमंत साहू ,पंकज सिंग,आशीष वर्मा,गोली वर्मा, दीप चंद्रकार,शुभम देशमुख,शोमेंद्र, कयूम खान,विकाश साहू,रामा वर्मा ,अजय वर्मा,नवीन वर्मा ,रितेश सिंग,हेमंत साहू,राजा,सूरज,राहुल साहू, अभिषेक,राहुल कुमार,राजू,दानेश्वर,डेविड हर्ष,देवेंद्र,थामस देव,राजू पाल, अमन साहू,शिवम पाल,स्वराज,मोहन्द्रा, गमेश,कुशल,खिलेंद्र,पीयूष,हर्ष, लिकेश,पंकज,गौरव,खोवेन्द्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!
