Sachin Pilot and Bhupesh Baghel will reach Durg vote thief with bike rally, will leave the throne and join the program, preparations are in full swing
दुर्ग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर को दुर्ग आएंगे जहां वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत दुर्ग में आम सभा करेंगे ।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट व एआईसीसी महससचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 सितम्बर को मिनीमाता चौक दुर्ग से बाईक रैली के साथ सभा स्थल गांधी चौक दुर्ग पहुचेंगे । बाइक रैली के माध्यम से पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित अन्य नेतागण भी सभास्थल पहुचेंगे।
आमसभा की तैयारी को लेकर दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर की बैठक छ्त्तीसगढ़ सह प्रभारी डॉ एस ए संपत कुमार ने लिया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर व पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 सितम्बर को दुर्ग में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर था। जब से दुर्ग में कार्यक्रम तय हुआ है प्रतिदिन अलग अलग बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। बैठक के बाद सहप्रभारी संपत कुमार ने मिनीमाता चौक पुलगांव फिर सभा स्थल गांधी चौक का भी दौरा कर स्थल निरीक्षण किया।
छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी एस ए संपत कुमार ने कहा की भाजपा का मतदाताओं को धोखा देकर लोकतंत्र की हत्या कर जिस तरह देश में सरकार बनाई है वह पूरा देश जान गया है। जिस तरह देश में लोकसभा , महाराष्ट्र, हरियाणा , में चुनाव में धांधली कर मतदान के असद वोटो का प्रतिशत बढ़कर भाजपा ने अपनी जीत ताकि वह देश के आम मतदाता के मतदान के अधिकार को छीना है । इसका राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूत के साथ प्रस्तुत किया है। इतना होने के बाद नरेंद्र मोदी को अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था।