Sarva Brahmin Samaj honored the Vice Chancellor of the University on Teacher's Day
Durg
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉक्टर संजय तिवारी जी का सम्मान पुष्प गुच्छ श्रीफल शाल ब्रह्म सम्मान पत्र भेंट कर किया गया.
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने समाज में किए जा रहा है कार्यों की जानकारी दी प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने प्रदेश में समाज के द्वारा जो किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहां की शिक्षक ही वह दीपक है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर समाज और राष्ट्र को ज्ञान का उजाला देते हैं गुरु को स्थान जीवन में सर्वोच्च है क्योंकि वे केवल पढाते ही नहीं हमें जीवन जीने की राह संस्कार और मूल्य भी सिखाते हैं शिक्षक दिवस उनके निस्वार्थ समर्पण अथक प्रयास और मार्गदर्शन को सम्मान देने का अवसर है जो हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होते हैं इस सम्मान डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी बृजमोहन तिवारी राकेश दुबे राजेश वाडलियार संजय दुबे रमेश शर्मा अभिषेक अवस्थी उपस्थित थे.