दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के अछोली ग्राम में ग्रामीणों के आंदोलन के बाद शासन ने नई शराब दुकान खोलने के फैसला रद्द कर दिया है। इससे उत्साहित ग्रामीणों ने शराब दुकान के खिलाफ संघर्ष करने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया। ग्रामीणों ने समारोह कर आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया।

शराब दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ 4 माह से किसान बंधु संगठन के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। अंतत: विरोध प्रदर्शन का नतीजा भी किसानों की सच्ची मेहनत की तरह सही साबित हुआ । बीते दिनों पूर्व किसान बंधु संगठन द्वारा किसान नेता टेकसिह चंदेल के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया गया था। इसके बाद कलेक्टर द्वारा शराब दुकान खोलने की निविदा को निरस्त करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही निविदा के निरस्तीकरण का प्रकाशन सार्वजनिक रूप से 1 माह के भीतर कर दिए जाने का भरोसा दिलाया।
सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष किसान बंधु संगठन आत्मा साहू, अध्यक्ष लोधी समाज धमधा सर्किल ढालू वर्मा, नैन बाई सरपंच अछोली, सतीश सिन्हा, रुंगू वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मोती वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, देवेंद्र चंदेल, भवानी सिन्हा, दादू शर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, दुवासी चंदेल, सनत साहू, परमेश्वर साहू, लेखराम वर्मा, तामेश्वर चंदेल, शोभा यादव, रूपेंद्र यादव, धनेश्वर वर्मा, दिग्विजय सिन्हा, गोलू नेताम, टेकलाल चंदेल, विश्राम वर्मा मौजूद रहे।