हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से संबंधित राजनांदगांव व दुर्ग सेक्टर के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी व सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) की उपस्थिति में क्रीड़ा अधिकारी स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारियों का सम्मान, नवनियुक्त अतिथि क्रीड़ा अधिकारियों का परिचय का कार्यक्रम हुआ। विश्वविद्यालय खेलकूद से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान पर चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी महमूद हसन, खेल संचालक डा. दिनेश नामदेव तथा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डा. नरेश धर दीवान, डा. ऋतु दुबे, डॉ. रमेश त्रिपाठी, परेश वर्मा, डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, यशवंत देशमुख व अनीता पौषार्य की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त लक्ष्मणेंद्र कुलदीप, दुर्गा प्रसाद जंघेल, लोकेश्वर ठाकुर, मनीष टोप्पो, अशासकीय महाविद्यालयों से दिलीप इंगले, डॉ. अजय लांजेवर व मुरली मनोहर तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ मे सभी वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी डा. मेहमूद हसन का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।