दुर्ग। पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से भारतीय युवा कांग्रेस की राजनीति में निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने वाले युवा नेता अनूप वर्मा को एक बार फिर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी हाई परफॉर्मर सूची में स्थान मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी अनूप वर्मा को हाई परफॉर्मर घोषित किया गया था, जो उनके निरंतर संगठनात्मक कार्य, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

अनूप वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा कांग्रेस में विधानसभा स्तर से की। इसके बाद उन्होंने जिला युवा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। आगे चलकर वे प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठन महामंत्री तथा प्रदेश चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। प्रत्येक जिम्मेदारी का उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की।

युवा कांग्रेस के प्रत्येक आंदोलन, अभियान एवं संगठनात्मक कार्यक्रम में अनूप वर्मा की सक्रिय भूमिका रही है। जनहित के मुद्दों को लेकर वे सदैव मुखर रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना, प्रदर्शन एवं जनआंदोलनों का नेतृत्व करते हुए जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली संघर्षशील, सेवा भाव से परिपूर्ण तथा संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित रही है।

अनूप वर्मा अपनी मेहनत, लगनशीलता, संगठन के प्रति समर्पण, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के कारण प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत और सकारात्मक पहचान रखते हैं। संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
प्रदेश युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में पुनः स्थान मिलना न केवल अनूप वर्मा की वर्षों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि यह संगठन द्वारा उनके कार्यों पर जताए गए विश्वास का भी प्रतीक है। कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले समय में अनूप वर्मा युवा कांग्रेस को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनूप वर्मा की उपलब्धियां पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू प्रदेश महामन्त्री दीपक दुबे Aipc प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, संगठन महामन्त्री रायसिंह दिकोला जी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की

संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों अल्ताफ अहमद मनीष बघेल गुरदीप भाटिया देव श्री साहू आनंद कपूर ताम्रकार अजय मिश्रा प्रवक्ता सुशील भारद्वाज नासिर खोखर राजकुमार पाली दीपक जैन गौरव उमरे चिराग शर्मा अमोल जैन आयुष शर्मा ,छोटा आयुष शर्मा रत्ना नारमदेव चिराग शर्मा निकिता मिलिंद हेमा साहू राजू भाटिया मनदीप भाटिया मीना पॉल बिंदु राजपूत खुशबू साहू यश बाकलीवाल धनंजय साहू सुनीत घोष सुनीता देवांगन जमुना साहू मनीष सोनी रानी देवांगन विनोद सेन भूपेंद्र सेन केशव सिन्हा धनंजय साहु तुषार कुमार अजय राज शर्मा ,चंद्र मोहन गभने, कुंदन सोनी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर अनुप वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की !
