अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के विरोध में पेट्रोल एवं डीजल की महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन से दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल पंप नगपुरा में धरना प्रदर्शन किया गया1

धरना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ,ब्लॉक, मंडल , सेक्टर एवं प्रकोष्ठ तथा बूथ के सभी कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित होकर पेट्रोल एवं डीजल की जो महंगाई में बढ़ोतरी हुई है जिसका उग्र प्रदर्शन यहां पर किया गया और साथ ही साथ यहां पर जो आम नागरिक है उनसे चर्चा करके उनसे बातचीत की और बातचीत के दौरान काफी विरोध देखा गया, यहां पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि अगर पेट्रोल के दाम में जो वृद्धि हुई है उसको सरकार वापस नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी विधि है।

इस अवसर पर देवेंद्र देशमुख (ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण) टेकेस्वरी देशमुख उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक् दुर्ग ग्रामीण ,नंदकुमार सेन पूर्वाध्यक्ष केश कला बोर्ड छत्तीसगढ़, रोहित साहू ,रविन्द्र सिन्हा ( मंडल अध्यक्ष) आकाश सेन ,नरेंद्र सूर्यवंशी ,अंकित सेन, प्रकश गुप्ता ,ताम्रध्वज सिन्हा ,मिनिकेतन यादव, खिलिन्द्र साहू ,नन्द देशमुख ,कैलाश देवांगन, अश्वनियादव ,लोकेश बंजारे ,राहुल साहू, कैलाश सिन्हा (जोन अध्यक्ष) सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
