Durg. दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग का 22वां वार्षिक मिलन समारोह कूर्मि भवन दुर्ग में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर तथा दुर्ग महापौर अलका बाघमार रहीं। विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन सहित समाज के केंद्रीय पदाधिकारी मंचासीन थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक ध्वजारोहण, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष राकेश हरमुख ने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव राकेश देशमुख ने सामाजिक कार्यों एवं नवगठित कल्याण समिति की जानकारी दी, वहीं कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। महिला अध्यक्ष केवरा देशमुख द्वारा महिला इकाई का प्रतिवेदन वाचन किया गया।
समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता देशमुख और द्वितीय स्थान मान्या हरमुख ने प्राप्त किया। महिलाओं की कुर्सी दौड़ में केवरा देशमुख प्रथम, सुनीता देशमुख द्वितीय एवं चित्रलेखा देशमुख तृतीय रहीं।

सेवानिवृत्त सम्मान के अंतर्गत नरेश पिपरिया, भरतलाल देशमुख, सहदेव राम देशमुख सहित वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। प्रतिभावान सम्मान में पीएचडी, एमडी, सीएमए एवं एआई क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं तथा कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन की मजबूती, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान पर बल देते हुए युवाओं को नई सोच और तकनीक के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मंच संचालन खिलेश्वर देशमुख ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर इकाई एवं महिला-युवा इकाई के पदाधिकारियों व स्वजातीय बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा।

मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव(शिक्षा मंत्री, छ ग शासन ), विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर ( विधायक दुर्ग ग्रामीण ), दुर्ग महापौर अलका बाघमार, प्रीतपाल बेलचंदन ( अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग ), बिरेंद्र कुमार देशमुख ( प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य) विशेष अतिथि योगेंद्र बेलचंदन ( केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़), केशव बंटी हरमुख ( केंद्रीय उपाध्यक्ष) ललित देशमुख ( केंद्रीय महामंत्री), दिलीप देशमुख ( केंद्रीय कोषाध्यक्ष) प्रीति देशमुख ( केंद्रीय महिला अध्यक्ष), हेमंत देशमुख ( केंद्रीय युवा अध्यक्ष ) उपस्थित थे l

कार्यक्रम को सफल बनाने में सलाहकार पंकज बेलचंदन, दीपेंद्र देशमुख, उत्तम देशमुख, उपाध्यक्ष अतुल देशमुख,सहसचिव खिलेश्वर देशमुख,नवनीत देशमुख ( युवा अध्यक्ष नगर इकाई दुर्ग),उपाध्यक्ष लिलेश्वर देशमुख सचिव नवीन देशमुख कोषाध्यक्ष गोकुल देशमुख सहसचिव मानसिंह देशमुख महिला सलाहकार श्रीमती अमिता हरमुख, नंदनी देशमुख, चुन्नी देशमुख, उपाध्यक्ष सुनीता देशमुख, सचिव रुक्मणी देशमुख, कोषाध्यक्ष लीला देशमुख सहसचिव कविता देशमुख एवं अश्वनी शुकतेल,रूपेंद्र देशमुख,मोहन हरमुख, ओम्कारेश्वर हरमुख,सुरेश देशमुख, नितेश देशमुख किशन देशमुख,नागेश देशमुख भारतेन्दु गौतम,जितेन्द्र देशमुख, धर्मेंद्र देशमुख,पुरुषोत्तम दिल्लीवार, विनोद बेलचंदन,युवराज बेलचंदन,हितेश देशमुख मिलेश्वर देशमुख, डिकेश्वर देशमुख कल्पना देशमुख, मंजू देशमुख, अर्चना हरमुख, शीला बेलचंदन रेणुका देशमुख, तिलोतमा देशमुख, जागृति देशमुख, भारती देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, खुशबू बेलचंदन, अनिता हरमुख, जयंती गौतम, अनिता दिल्लीवार, पिंकी देशमुखसंध्या देशमुख आदि स्वजातिय बंधु उपस्थित थेl