Crazy lover's bloody rampage in Bhilai: Married woman attacked with a cutter, condition critical
भिलाई. भिलाई से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक सनकी प्रेमी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने एक युवती पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

यह सनसनीखेज मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेंद्र युवती को उसकी शादी के पहले से ही परेशान कर रहा था। युवती की शादी हो जाने के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। आरोपी आदतन बदमाश है, जिसके खौफ की वजह से पीड़िता और उसके परिजनों ने चुप्पी साधे रखी थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।
सनकी प्रेमी ने युवती के सीने, हाथ और कमर पर कटर से गहरे वार किए हैं। युवती की हालत इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में टांके लगाने वाले कंपाउंडर भी जख्मों को देखकर सिहर उठे। फिलहाल पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।