A three-day national seminar brings together science and ancient Indian philosophy
Durg. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शैक्षणिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर है। शैल देवी महाविद्यालय, अंडा में आयोजित होने वाला यह नेशनल सेमिनार आधुनिक विज्ञान और प्राचीन भारतीय दर्शन के संगम का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी (National Seminar) के मुख्य आकर्षण गोवर्धन मठ, पुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज होंगे। गणित और विज्ञान पर अपनी गहरी पकड़ के लिए विख्यात शंकराचार्य जी “भारतीय ज्ञान परंपरा: विज्ञान और वेदांत का संवाद” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान और वेदांत का संवाद कार्यक्रम 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शैल देवी महाविद्यालय, अंडा (दुर्ग) में प्राचीन भारतीय वैदिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ना और छात्रों में वैचारिक स्पष्टता लाना।
ज्ञान का आदान-प्रदान यह आयोजन केवल एक व्याख्यान नहीं, बल्कि शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक संवाद का मंच होगा। तैयारियां पूर्ण शंकराचार्य के आगमन को लेकर महाविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व बैठक व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। प्राचार्य ने भिलाई, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों और छात्रों को इस बौद्धिक विमर्श का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।
