Demand to include the water tank built in Durg district in the list of Eighth Wonders of the World and to confer Bharat Ratna Award on the Executive Engineer in charge
दुर्ग के लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पांडेय जिन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महान कारनामा किया है जिसे विश्व का आठवाँ अजूबा माना जाना चाहिए एवं उक्त कार्य की उपलब्धि हेतु उन्हें भारत रत्न से सम्मानित दुर्ग जिला प्रशाशन द्वारा किया जाना चाहिए। ऐसी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 7 के ग्राम रुदा व अन्य नागरिको ने मांग कि है। जनदर्शन में आज जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेश देशमुख ने यह ज्ञापन सोपा है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि अधीनस्त लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजनान्तर्गत जल पहुंचाने ग्राम रुदा में कमल कुमार अग्रवाल नाम के ठेकेदार, जिसका PWD लाइसेंस क्रमांक CGER12067 है। जिसे 7.85 % अतिरिक्त (अबोव) SOR में कार्य आबंटित किया गया। उक्त ठेकेदार फर्म द्वारा ओवर हेड टैंक (आरसीसी) का निर्माण के लिए 12.49 लाख रुपये में अनुबंध कर आबंटित किया गया। जो की सिविल कार्य व एस्टीमेट में स्पष्ट उल्लेखित है। ठेकेदार द्वारा आरसीसी स्ट्रक्चर बनाया तो गया किन्तु ऊपर की टंकी नहीं बनाया गया। उक्त किये गए कार्य की राशि भुगतान भी कार्यपालन अभियंता पांडेय द्वारा कर दिया गया। मामला राष्ट्रिय मीडिया में उजागर होने पर कार्यपालन अभियंता पांडेय द्वारा यह हवाला देते हुए की लागत राशि कम करने के उद्देश्य से आरसीसी स्ट्रक्चर के स्थान पर जिंक एल्युमीनियम एलाय की टंकी निर्माण के लिए रिवाइज्ड एस्टीमेट S.O.R. का हवाला देकर स्वयं व ठेकेदार को निजि आर्थिक लाभार्जन के उद्देश्य से बदलवाकर व 12.49 की आरसीसी कांक्रीट की टंकी को 12.95 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गयी। और टंकी निर्माण की लागत राशि कम करने के बदले शासन को 46 हज़ार रूपये अतिरिक्त राशि की चपत (नुकसान) लगा दिया गया।

संलग्न दस्तावेजों में जिंक एलाय की टंकी व रुदा की टंकी का चित्र है, यह टंकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आठवाँ अजूबा है। ऐसा इसलिए भी है की दुर्ग में करीब 300 पानी टंकी में एक ही स्थान में ऐसा किया गया वह भी मीडिया में प्रकाशित होने के बाद जब EE के ऊपर बात आ गई । सतह में टंकी धातु की रखने से पानी के संपर्क में आएगा और जंग लगकर शीघ्र खराब हो जाएगा और साथ ही जनमानस के स्वास्थ को भी नुक्सान होगा ऐसा क्षेत्रवासियो का मानना है और राशि बढाकर केंद्र शासन के योजनाओ से छेड़छाड़ कर स्वयं व ठेकेदार को लाभ पहुँचाना भी कार्यपालन अभियंता पांडेय के विभागीय कदाचरण को प्रामाणित करता है।
श्री देशमुख ने कहा कि उक्त रिवाइज्ड एस्टीमेट व कार्ययोजना के SOR में जिला जल जीवन मिशन दुर्ग के अध्यक्ष जिलाधीश यानी आपके द्वारा अनुमोदन बिना ऐसा कार्य किया जाना गैर कानूनी व अवैधानिक है। परन्तु आज दिनांक तक आपने उनके विरुद्ध न जांच की है न ही कोई कार्यवाही हेतु कार्यपालन अभियंता के विरुद्ध शासन से पत्र व्यवहार कर रहा हूँ। आप की मौन सहमति व कार्यपालन अभियंता के कार्य से आपकी सन्तुष्टता भी प्रमाणित करता है।

युवा कांग्रेस ने किया यह मांग
इस उत्कृष्ट चमत्कारिक संरचना जो दुर्ग जिला नहीं प्रदेश नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाये। उक्त संरचना को आठवे अजूबे में सम्मलित किया जावे व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का ऐसा विश्व में पहला पानी टंकी का आविष्कार हुआ है। उसे लिम्का बुक एवं गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज करवाकर अविष्कारक अभियंता, कार्यपालन अभियंता लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग दुर्ग उत्कर्ष पांडेय को भारत रत्न सम्मान से 26 जनवरी 2025 को सम्मानित करवाने की अनुशंषा करे। शीघ्र इस मामले में राज्यपाल के नाम हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा ताकि EE पांडे को उनके उत्कृष्टता के लिए उपकृत किया जाये।