तकनीकी शिक्षा खुशवंत साहेब भिलाई में आयोजित संविद 2025 व हैकाथॉन तथा नवाचार एवं प्रौद्योगिकी उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में कहा कि इंजीनियरिंग छात्र मल्टी-टैलेंटेड होते हैं, जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई में नवाचार के अनगिनत अवसर है। छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं की सोच को ध्यान में रखकर तकनीक आधारित अनेक विकास कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि नया रायपुर में 13.5 एकड़ में एआई सेंटर विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ को तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से तकनीक के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को भी शिक्षा प्रणाली से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विधायक ग्रामीण ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।