Delhi blast: District railway station and bus stand on high alert, dog squads checking
रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर की गई सघन जाँच
बीडीएस टीम द्वारा सामानों की जाँच की गई
दुर्ग जिले की सीमाओं में भी नाकेबंदी कर वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है।
एंटीसेबोटाज़ टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा भी रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की चेकिंग की जा रही है।

Durg दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इसके अलावा, होटलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। दुर्ग एवं भिलाई में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिले की सीमाओं में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की चेकिंग की जा रही है।
