Farmers are facing problems due to the construction of Mahatari Sadan. Villagers met the Collector to clear the way
अंडा। महतारी सदन निर्माण जिला दुर्ग के पास किसानों के खेतों से पानी निकासी एवं ट्रैक्टर हार्वेस्टर तथा अन्य कृषि उपकरण लाने एवं ले जाने हेतु रास्ता छोड़ने कलेक्टर से मिले ग्रामीण जन.
ग्राम अंडा तहसील व जिला दुर्ग में खसरा नंबर 410 पर महतारी सदन निर्माण हेतु लेआउट दिया गया था , उसी समय किसानों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग को किसानों के खेत से पानी की निकासी एवं खेतों में ट्रैक्टर हार्वेस्टर लाने ले जाने हेतु रास्ता छोड़ने के लिए आवेदन दिया गया था। सरपंच ग्राम पंचायत अंडा को खसरा नंबर 410 के स्थान पर महतारी सदन निर्माण अन्य जगहों पर करवाने हेतु निवेदन किया गया था। कलेक्टर जनदर्शन दुर्ग में किसानों के द्वारा महतारी सदन का निर्माण खसरा नंबर 410 के स्थान पर अन्य जगह करवाने हेतु निवेदन किया गया था।
सरपंच ग्राम पंचायत अंडा को पुनः आवेदन देकर पानी की निकासी एवं ट्रैक्टर हार्वेस्टर लाने ले जाने जगह चिन्हाकित करने तक महतारी सदन निर्माण कार्य को रोक लगाने निवेदन किया गया।

कलेक्टर जनदर्शन दुर्ग में कृषक गण उपस्थित होकर पानी की निकासी, ट्रैक्टर एवं हार्वेस्टर लाने ले जाने 35 फीट रास्ता छोड़कर शेष जगह पर महतारी सदन निर्माण कार्य करवाने निवेदन किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 में भी किसानों द्वारा महतारी सदन निर्माण कार्य को खसरा नंबर 410 के स्थान पर अन्य जगहों पर करवाने निवेदन किया गया था। कलेक्टर दुर्ग के समक्ष कृषक गण स्वयं उपस्थित होकर निवेदन किए थे कि किसानों के खेतों से पानी की निकासी, किसानों के आने जाने एवं ट्रैक्टर हार्वेस्टर तथा अन्य कृषि उपकरण लाने ले जाने लगभग 35 फीट रास्ता छोड़ने के पश्चात शेष जगह पर महतारी सदन निर्माण करवाने निवेदन किया गया था।
कृषकगण द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत अंडा को दो बार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग, कलेक्टर जनदर्शन में दो बार, सुशासन तिहार में आठ कृषकों द्वारा एवं कलेक्टर दुर्ग के समक्ष दो बार कृषक गण स्वयं उपस्थित होकर महतारी सदन का निर्माण खसरा नंबर 410 के स्थान पर अन्यत्र करने अथवा किसानों के आवागमन एवं पानी की निकासी हेतु लगभग 35 फीट रास्ता छोड़ने के संबंध में लगातार निवेदन किया गया था। इसके बावजूद भी किसानों के आवेदन पर सरपंच ग्राम पंचायत अंडा एवं कलेक्टर दुर्ग द्वारा लगातार उपेक्षा कर कोई ध्यान नहीं देने के कारण हमें क्षुब्ध होकर न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। उक्त संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर में हम लोगों के द्वारा दायर याचिका क्रमांक 3303/2025 में दिनांक 30 जून 2025 को पारित आदेश के परिपालन में हम कृषक गण जो कि याचिकाकर्ता भी हैं, के द्वारा कलेक्टर महोदय दुर्ग को 35 फीट रास्ता छोड़ने हेतु जगह सी चिन्हांकित करने के पश्चात शेष जगह पर महतारी सदन निर्माण करने हेतु निवेदन किया गया था।
शिकायत कर्ता जितेंद्र कुमार चंद्राकर, दिनेश्वर प्रसाद चंद्राकर, किशोर कुमार चंद्राकर, कुलेश्वर प्रसाद चंद्राकर, हेमेंद्र कुमार चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, दिलीप कुमार चंद्राकर, भारत लाल सिन्हा, दिनेश सिन्हा, यशवंत सिन्हा आदि आवेदक गण हैं।