Fear of the police has vanished in Durg district, with daily stabbings. A young man died last night in a stabbing, creating an atmosphere of panic in the area
10 दिनों में 5 हत्याएं चाकुबाजो के हौसले बुलंद
दुर्ग जिले में अपराधियो के हौसले इतने बुलन्द है कि लगातार हत्या की घटना सामने आ रही है। बीते 10 दिनों मे 5 हत्याए हो चुकी है। चाकूबाजो में रीलबाज पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। देर रात लगभग 1:00 बजे दुर्ग के शंकर नगर गली नंबर 3 में एक युवक की चाकू मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम चुनचुन विश्वकर्मा है।

दरअसल पूरा मामला दुर्ग के शंकर नगर स्थित गली नम्बर 3 का है। जहां बीती रात चाकू बाजी से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक चुनचुन विश्कर्मा जो की रात को अपने घर में सो रहा था। तभी चार युवक उसके घर के बाहर आए और उसे आवाज देकर बुलाने लगे थोड़ी देर बाद चुनचुन विश्वकर्मा अपने घर से बाहर निकला, तो चारो युवको ने पहले तो चुनचुन के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे इसी बीच चार युवकों में से एक युवक ने अपने जेब से चाकू निकाला, और उसके छाती और पेट पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे खून से लखपथ होकर चुनचुन विश्वकर्मा वहीं गिर पड़ा, आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले, तब तक चारो आरोपी फरार हो चुके थे परिजनों ने घायल चुनचुन को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मोहन नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तो वही शव को मरचुरी में रखवा दिया है। लगातार दुर्ग जिले में पिछले दो महीने से हत्याएं हो रही है। लेकिन दुर्ग पुलिस केवल कागजों पर ही अपराध को नियंत्रित करने के सूत्र बना रहे है।