चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज की दुर्ग जिला इकाई के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण 8 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम में व्यापारी मिलन समारोह का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे और पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
यह जानकारी चेम्बर के पदाधिकारियों ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। जिला इकाई अध्यक्ष अनूप गटागट ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थॉरानी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अल्का बाघमार, एसएसपी विजय अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, चेम्बर प्रदेश संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, चेम्बर प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतेश बरडिय़ा मौजूद रहेंगे। इस दौरान चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, मंत्री दीपक चोपड़ा, जवाहर जैन, दुर्ग जिला चेयरमैन किशोर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अटल गोदवानी, विनय खंडेलवाल, उत्तम भंडारी, महामंत्री कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मुरली सचदेवा, जिला मंत्री उदयशंकर त्रिपाठी, पोषण साहू मौजूद रहे।