Diwali of Happiness 11th Annual Social Festival organized Donate Thoda Sa
दुर्ग। डोनेट थोड़ा सा (सोनल बाल कल्याण समिति) द्वारा आयोजित खुशियों की दीपावली – 2025 का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और सेवा-भाव से मनाया गया। यह आयोजन अपने 11वें सफल वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

इस वर्ष का कार्यक्रम सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। इसमें 500 से अधिक जरूरतमंद बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें खुशियों वाली किट वितरित की गई जिसमें दीया, नए कपड़े, रंगोली सेट, स्नैक्स, मिठाई, और विशेष उपहार शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा नयंदीप स्कूल के नेत्रहीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक संगीत, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी की आँखों को नम कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची खुशी देखने से नहीं, महसूस करने से होती है।
इस वर्ष का विशेष थीम था छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गौरा-गौरी जिसके अंतर्गत बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में K.R. डांस ट्रूप द्वारा उत्कृष्ट कोरियोग्राफी की गई।
कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि एवं ऐश्वर्या ने किया, जबकि सम्पूर्ण आयोजन का संचालन व संयोजन अभिजीत पारख द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पायल जैन जूही व्यास मानसी गुलाटी गौतम पारख उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताया।
इस आयोजन को सफल बनाने में डोनेट थोड़ा सा टीम के सभी सदस्यों रूपल, केसर, आरती, अखिल, भास्कर, नेहा, खुशबू, कुसुम, अंकित, लक्की, प्रांजल, हरजिंदर सिंह, चिराग, विकास जायसवाल, अंजली सिंह का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया हर दिल में रोशनी, हर चेहरे पर मुस्कान ही सच्ची दीपावली है।
