दुर्ग के पंचशील नगर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश नयापारा पंचशील नगर के एक खाली प्लाट में मिली है। मृतक की उम्र लगभग 30-40 वर्ष है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कूटी भी बरामद की है, जो घटना स्थल के पास मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मृतक युवक की पहचान शिवपारा निवासी अनिल यादव 35 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक रात 11:00 बजे से घर से गायब था। और सुबह जब जानकारी मिली तो मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया। युवा ई रिक्शा चलाने और पुताई का काम करता था।
स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या किसने और क्यों की है।