The body of a young man was found drenched in blood. Durg police and forensic team reached the spot
दुर्ग। दुर्ग इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सुबह 5:00 बजे जब वे दुकान में आए तो खून से लथपथ युवक की लाश देखा और उन्होंने तत्काल थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली को सूचना दी जिसके बाद सिटी कोतवाली के अधिकारी आकर आगे की कार्रवाई शुरू की और लाश को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि इंदिरा मार्केट व्यापारियों द्वारा सूचना दिया गया कि इंदिरा मार्केट के सब्जी बाजार में एक युवक की लाश पड़ी है जिसकी पहचान राजीव नगर निवासी उम्र 32 साल नरेश ठाकुर के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि दो-तीन माह से घर के बाहर इंदिरा मार्केट में ही रहता था और सब्जी बेचने का काम करता था लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम ने भी जांच की है आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
बताया जा रहा है की लाश को पत्थरों से कुचला गया है। मृतक के परिवार वाले सिटी कोतवाली पहुंचे जहां पर उसके बड़े भाई विकास राजपूत ने बताया कि मिर्गी के एक दो बार दौरे आए हुए हैं लेकिन उनका इलाज चल रहा है और जिस स्थिति में उनकी लाश को देखा है उससे उसकी हत्या की पूरी-पूरी संभावना है जिसके लिए जांच की हम मांग करते हैं।

polic ko mamle ke gahanta se janch karana chahiye