OBC Mahasabha official's courtesy call on Education Minister
छत्तीसगढ़ प्रदेश ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में पदाधिकारीगण कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग, विधि विधायी माननीय गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर हार्दिक शुभकामनाएं / बधाइयां दी एवं ओबीसी महासभा की सामाजिक गति विधियों से अवगत कराया. एक सामाजिक संगठन है जो ओबीसी समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने निरंतर प्रयास कर रही है। इस हेतु संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर जागरूकता अभियान चला कर संगठन विस्तार किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधे श्याम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ओबीसी खिलेश्वरी,विधि मोर्चा अध्यक्ष पुनाराम साहू, प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा साहू,कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव शामिल थे.