In the festival of devotion, District Member Dehuti Sahu donated a sound system to the Mother Sheetla Temple
दुर्ग। नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य देहुति डाकेन्द्र साहू द्वारा ग्राम पंचायत हसदा के आश्रित ग्राम चिख़ला के माता शीतला मंदिर मे साउंड सिस्टम प्रदान किया गया है। जनपद सदस्य देहुति साहू क्षेत्र के विकास कार्यो में सहयोग प्रदान करने में आगे रहती है। समय-समय पर क्षेत्र की जनता को संस्थाओं को जरूरत की समान प्रदान करने में हमेशा आगे रहती है। उनके द्वारा क्षेत्र के शालाओ में स्मार्ट टीवी,कम्प्यूटर सेट,वाटर कूलर, स्कूली छात्रों को बेल्ट,ताई,,आईकार्ड दिया गया है। इसी क्रम में ग्रामीणों के मांग पर आज शीतला मंदिर हेतु साउंड सिस्टम प्रदान किया गया। इस कार्य के लिए चिख़लावासी और शीतला मंदिर समिति ने जनपद सदस्य के लिए आभार व्यक्त किया है।