The District Youth Congress will gherao and lock down the Transport Office against brokerage and corruption
दुर्ग
जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में हो रहे दलाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व में दिए गए आवेदन के बाद 16 सितंबर को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का घेराव किया जा रहा है जिसमें युवा कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के आड़़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा 1500 रुपये प्रति लाइसेंस आम जनता से अवैध रूप से वसूली और उगाही की जा रही है। अब तक करोड़ों रुपए की अवैध वसूली करने वाले अधिकारी के विरुद्ध FIR करवाने भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधीश को शिकायत किया गया था, किन्तु इस अवैध कार्य में संलिप्त अधिकारी के ऊपर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने के विरोध में आक्रोशित होकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
दीपांकर साहू महासचिव ( जिला युवा कॉंग्रेस दुर्ग ग्रामीण) ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा एवं जिला युवा कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस द्वारा दिनाँक 16 सितंबर दिन मंगलवार को 12 बजे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग का घेराव कर तालेबंदी की जाएंगी एवं भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ FIR का मांग की जाएंगी। साथ ही अवैध रूप से हो रही वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाएगा।