दुर्ग | 04 मई 2026 नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चरोदा स्थित एक फ्लैट में चल रहे अवैध हुक्का संचालन का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का सामग्री सहित ₹13,215 का सामान भी जप्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि विजय शांति हाईट्स, चरोदा के फ्लैट नंबर 23 में अवैध रूप से हुक्का पिलाने और सेवन कराने का काम चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।


रेड के दौरान फ्लैट में 6 युवक हुक्का पीते और पिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4(क) और 21(क) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।
👉 क्या-क्या हुआ जप्त:
पुलिस ने मौके से 3 हुक्का पॉट, 2 बर्नर, 1 चार्जर, 5 पैकेट पाइप, 17 पैकेट हुक्का फ्लेवर (AFZAL), 1 डिब्बा फ्लेवर (Alladdin) सहित अन्य सामग्री जप्त की।
