Officers of OBC Morcha Chhattisgarh are reaching every village and giving information about VB-G Ram Ji to the villagers through Jan Johar
Durg. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई वीबी – जी राम जी योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रतिबद्ध हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के आह्वान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जन जोहार चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांवों में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनकल्याणकारी इस योजना की जानकारी दे रहे है।

OBC मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के जमराव पहुंचकर ग्रामीणों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने वीबी – जी राम जी की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ नए रुप में अब पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का स्थान लेगी।
प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी। इस कानून का प्राथमिक उद्देश्य गरीब, किसान और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की वार्षिक आय में बड़ी वृद्धि सुनिश्चित होगी। मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इसमें यह प्रावधान किया गया है कि अब मजदूरी का भुगतान मात्र 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यदि भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब होता है, तो मजदूर को मुआवजे के रूप में अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इससे श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की रक्षा होगी और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल कॉंग्रेस द्वारा किये जा रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष पारख ने अपना वक्तव्य जारी कर कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह लोक कल्याण तथा ग्रामीण विकास को सुनिश्चित करने वाली योजनाओं का विरोध करके अपनी राजनीतिक कुण्ठा का प्रदर्शन कर रही है। जबकि मुद्दों की कंगाली से जूझ रही कांग्रेस के नेताओं को मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता को बरगलाने के बजाय कांग्रेस बचाओ अभियान चलाने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
इस अवसर पर मोहन साहू मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, ग्राम पंचायत जमराव सरपंच भेष राम सोनकर,अजीत ठाकुर, राम साहू, ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।