Jagatguru Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati, the head of Govardhan Math Puri, arrived in Durg
Durg. सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु, गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती आज सुबह दुर्ग रेलवे सारनाथ ट्रेन से दुर्ग पहुंचे।
जैसे ही शंकराचार्य जी का आगमन हुआ, स्टेशन परिसर हर-हर महादेव और जय श्री जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिष्य परिवार, सनातन प्रेमी एवं श्रद्धालु उनके दर्शन हेतु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया.

इस दौरान धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्यवाहिनी एवं आनंदवाहिनी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। दुर्ग में जगद्गुरु शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर सनातन समाज में विशेष उल्लास का माहौल बना हुआ है। जहां हिंदू राष्ट्र के नारो से पूरा दुर्ग रेलवे गूंज स्टेशन उठा वही अयोध्या में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तश्वरनंद को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि उनको स्नान से नहीं रोका गया बाकी जो तामझाम उनके द्वारा किया गया था उसको रोक गया.
