The lamp of literacy was lit in Hirri of development block Dhamdha
Durg. 26 जनवरी को संकुल केंद्र हिर्री के प्राथमिक शाला प्रांगण में विकास खंड स्तरीय आदर्श साक्षरता केंद्र की स्थापना जिला शिक्षा कार्यलय से उपस्थित ए पी रामटेके के हाथों आदर्श साक्षरता केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेजस प्राचार्य सीमा रानी साहू ,संकुल समन्वयक दिनेश साहू,प्रधान पाठक मिडिल हिर्री डॉक्टर वर्षा हरिहरनो,प्रधान पाठक प्राथमिक हिर्री श्रीमति त्रिवेणी साहू, सरपंच हिर्री योगेंद्र साहू ,समस्त पंच गण हिर्री, शिक्षक स्टाफ हिर्री, साक्षरता केन्द्र प्रभारी नंदनी देशमुख के नेतृत्व में असाक्षरों को गतिविधि के साथ साक्षरता कार्यक्रम का संचालन किया।

सभी असाक्षर/साक्षर माताएं बहने, ग्राम के सियान साक्षरता केंद्र में आज शिक्षा के दीप जलाए।साक्षरता केंद्र के स्थापना के मार्गदर्शक दिशा निर्देश देने वाले ब्लॉक समन्वयक केशव पटेल,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा अथर्व शर्मा,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू,बेनी राम वर्मा,श्रीमति संगीता देवांगन के दिशा निर्देश में विकास खंड स्तरीय आदर्श साक्षरता केंद्र का स्थापना संकुल हिर्री में संभव हुआ।सभी की उपस्थिति में साक्षरता का शपथ दिलाया गया। इस तरह आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ,विकास खंड कार्यालय धमधा के अधिकारी गणों की उपस्थिति में आज के कार्यक्रम सुगमता से सम्पन्न हुआ।
