Demanded appropriate action from the MP in protest against the amendment in MNREGA, otherwise warned of siege
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MANREGA) को बदलकर VB-G RAM G (Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)) एक्ट में परिवर्तन करने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। दुर्ग जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास घेराव की चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को एक कड़ा पत्र भेजा है, जिसमें 7 दिनों के अंदर ठोस कदम उठाने की मांग की गई है, वरना उनके निवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

यह कार्रवाई कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान का हिस्सा है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि नया एक्ट रोजगार की गारंटी को कमजोर कर रहा है, जिसमें फंडिंग का बोझ राज्यों पर डाला जा रहा है, बजट कैपिंग से मांग-आधारित रोजगार खत्म हो रहा है, और गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
जयंत देशमुख दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने इस संबंध में बयान दिया है कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी की विरासत पर हमला किया है, लेकिन असली समस्या नाम में नहीं, बल्कि उन चार बड़े बदलावों में है जो आम गरीब मजदूर के रोजगार के हक को छीन रहे हैं। 100 दिनों की गारंटी को 125 दिनों का दिखावा किया जा रहा है, लेकिन फंडिंग घटाकर, केंद्र का नियंत्रण बढ़ाकर और राज्य सरकारों पर बोझ डालकर यह योजना मिशन बनाकर मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर रही है। हम सांसद विजय बघेल से मांग करते हैं कि वे केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं या नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। अगर 7 दिनों में कोई संवेदनशील कदम नहीं उठाया गया, तो हम उनका पुरजोर घेराव करेंगे। यह जनता के हित में आवाज उठाने का समय है!

पत्र में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश प्रभारी अमित पठनिया, सह-प्रभारी मोनिका मंडरे, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा, जिला प्रभारी आस मोहम्मद खान और इंदु वर्मा के निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि महात्मा गांधी एक विचार हैं, जो कभी मिट नहीं सकते, लेकिन योजना में हो रहे संशोधन आम जनता के साथ अन्याय हैं। यह विरोध स्थानीय स्तर पर बढ़ सकता है। यदि घेराव होता है, तो दुर्ग में राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है।
इस मौके पर प्रभारी आस मोहम्मद खान ,सः प्रभारी इंदु वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंग भाटिया, जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष गोपी वर्मा,यशवंत देशमुख,हेमंत साहू, पंकज सिंह,आशीष वर्मा,शशांक साहू, सनिर साहू,नज़रुल इस्लाम,अहमद चौहान,दीपांकर साहू,सूरज,फिरोज खान,विकास साहू,आकाश सेन,राम वर्मा कयूम खान,प्रवीण देवांगन,राकेश निषाद,प्रांजल कुर्रे,शुभम देशमुख,शुभम वर्मा,राहुल साहू,जयंती महानंद,हर्ष साहू,अभिषेक अग्रवाल,रोहित गायकवाड,दुष्यंत ठाकुरडेविड,संतोष चक्रधारी,प्रणय सिंह,जयसूर्य,शैलेंद्र,कुशल वैष्णव,नमेश वर्मा,अमित सिंह,संजय यादव,रोहन साहू,अमित देशमुख,विकास साहू,ज्योति वर्मा,लोकेश गज भैया,सूरज साहू,धीरज शर्मा,शान अली,ऋषि बाग,जतिन,मनीष चंद्राकर,हर्ष जैन,गौरव,लेखराज पाल,आमिर अली व सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।