The foundation stone for the construction of the Sahu Samaj community building in Chikhli will be laid at a cost of Rs 10 lakh
दुर्ग..अहीवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस भवन का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक अहिवारा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन ने की।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि अहिवारा तथा विशेष अतिथि जितेन्द्र यादव सभापति जिला पंचायत दुर्ग एवं धनश्याम साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जेवरा सिरसा उपस्थित रहे। समारोह में नरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं साहू समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर साहू समाज अध्यक्ष शिवकुमार साहू, नन्दलाल साहू, श्रीमती माला साहू, मनोहर साहू, धीराजी साहू, श्रीमती ललिता ठाकुर सरपंच व नोमेश साहू उपसरपंच की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने सामुदायिक भवन को समाजिक एकता एवं विकास का केंद्र बताया।
