Urla Durg has been without sanitation for a week, the public is troubled the filth and there is a warning of gherao of the corporation
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के उरला क्षेत्र के वार्ड नंबर 57 मे पिछले एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था बंद होने से वार्ड में गंदगी और बदबू से लोग परेशान हो गए हैं। वार्ड के पार्षद सहित लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्दी से जल्दी निगम प्रशासन वार्ड में सफाई व्यवस्था नहीं करते हैं तो पूरे वार्डवासियों के द्वारा निगम का घेराव किया जाएगा।

बीजेपी पार्षद सरस निर्मलकर नहीं बताया कि पिछले 6 दिनों से साफ-सफाई और स्वास्थ्य विभाग का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है, जिससे इलाके की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है।
वार्ड में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाएं इस स्थिति को लेकर काफी आक्रोशित हैं।
रात होते ही वार्ड अंधेरे में डूब जाता है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे डर के साए में रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
वार्ड 57 के नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल की जाए, कचरा डंप हटाया जाए और स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि कब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान देते हैं और वार्डवासियों को राहत मिलती है या नहीं।