Under the Creative Corner in the Girls College, the girl students displayed their skills along with their studies
Durg. शासकीय डॉ० वा० वा० पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य डॉ० रंजना श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में लगातार क्रियेटिव कॉर्नर में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में गृहविज्ञान एवं मनोविज्ञान द्वारा अपनी प्रस्तुती दी गई।

प्राचार्य डॉ० रंजना श्रीवास्तव के अनुसार इस अनूठी पहल के उत्साहवर्द्धक परिणाम देखने मिल रहे हैं। प्रभारी डॉ० रेशमा लाकेश ने बताया कि जब शौक को अपना काम बनाया लिया जाए तो काम करने का अलग ही आनंद हो जाता है। इसलिए अपने जुनून को अपना कॅरियर बना लीजिए, यही किया है गृहविज्ञान की छात्राओं ने फैशन डिजाईन, ब्यूटी, आर्ट फूड, मेक-अप, हेयर स्टाईल, मेंहदी, कैण्डल मेकिंग, क्रॉफ्ट मेकिंग, ज्वेलरी से संबंधित शौक को अपना कॅरियर बना लिया जब सब अपनी डिग्री और पोस्ट डिग्री को पूरा कर रहे हैं तब तक तो कई छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्टार्ट-अप शुरू कर दिया है। महाविद्यालय का स्टील डेव्लपमेंट सेल, स्टार्ट-अप और इनोवेशन सेल के लगातार मार्ग निर्देशन में छात्राऐं नए कौशल सीख रहीं हैं।

डॉ० रेशमा लाकेश ने अपने उद्बोधन में बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत युवा अतिथि व्याख्याता डॉ० वैभवशंकर सोनी, दीपक ठाकुर, सुश्री तब्बसुम अली, डॉ० तोषिना तैलंग, डॉ० सीमा कालरा, डॉ० अनामिका वस्त्रकार लगातार छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी जिसमें मनोवैज्ञानिक समस्याओं को दर्शाया गया। भारतीय वस्त्र एवं कशीदाकारी को रैम्पवॉक द्वारा दर्शाया गया।
